Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

बीजापुर नक्सली ब्लास्ट: 8 जवान शहीद, हमले की इनसाइड स्टोरी

Blog Image
272

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। हमले में 8 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर की मौत हो गई।


हमले की इनसाइड स्टोरी

डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम 3 जनवरी को दंतेवाड़ा से संयुक्त ऑपरेशन के लिए निकली थी। अबूझमाड़ में नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 माड़ डिवीजन और पूर्वी डिवीजन के बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों से उनका सामना हुआ लेकिन नक्सली गोलीबारी के बाद बच निकले। 


जवान खाली हाथ लौटना नहीं चाहते थे, वे नक्सलियों का पीछा करते रहे। इसके बाद नक्सलियों ने चकमा देकर रूट बदला और जवान नक्सलियों की घेराबंदी के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर आगे बढ़े। इसी दौरान 6 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे के करीब अंबेली गांव के पास कुटरू में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट होने से पहले जवानों की 7 गाड़ियां पार हो चुकी थी लेकिन आठवीं गाड़ी ब्लास्ट की चपेट में आ गई। नक्सलियों ने यहां करीब 50 किलो IED लगा रखी थी। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के कुछ पार्ट्स एक पेड़ पर करीब 25 फीट ऊंचाई पर अटके मिले। इस हमले में 8 जवान मौके पर ही शहीद हो गए और गाड़ी के ड्राइवर की भी मौत हो गई। 

शहीद जवानों के नाम

नाम पता फोर्स
बुधराम कोरसा  बड़े तुंगाली, बीजापुर   DRG HC 957 
सोमड़ू वेट्टी  परचेली, दंतेवाड़ा   बस्तर फाइटर्सC/1329 
सुदर्शन वेट्टी  गुमलनार गिरसापारा, दंतेवाड़ा  बस्तर फाइटर्स C/1332 
सुबरनाथ यादव  छोटे तुमनार, दंतेवाड़ा  बस्तर फाइटर्सC/1389 
हरीश कोर्राम  गढ़मिरी, दंतेवाड़ा  बस्तर फाइटर्स C/1229 
डूम्मा मरकाम  मड़कामीरास, दंतेवाड़ा  DRG C/263 
पण्डरू राम पोयाय  कावड़गांव, दंतेवाड़ा  DRG C/1098 
बामन सोढ़ी ग्राम  करकावाड़ा, बीजापुर  DRG C/1453 
तुलेश्वर राना आरापुर, जगदलपुर  वाहन चालक (सिविल) 


नक्सलियों का होगा सफाया

इस घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और तमाम नेताओं ने दुख जताया है।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि "DRG के जवानों को खोने की सूचना से दुखी हूं। वीर जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे।


मुख्यमंत्री साय ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जिस तरह से लगातार नक्सलियों को परास्त किया जा रहा है, उससे वे हताश हैं और ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। जल्द छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यहां शांति बहाल होगी।


बीजापुर नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि "राज्य सरकार नक्सलियों को मारकर गाना गाती है। हमारे जवान शहीद हुए लेकिन संरक्षण नहीं मिला। नक्सलियों से लड़ने का एक तरीका होता है। राज्य सरकार अभियान को बताकर जवानों को मरवा रही है। नक्सलियों को मारो, भगाओ लेकिन जल्दबाजी न करें।"


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार ओवर कॉन्फिडेंस में दिख रही है। राज्य सरकार की नक्सल नीति स्पष्ट नहीं है। सरकार को सावधानी और प्लानिंग की जरूरत है। बड़ी चूक हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए।

Related Post