Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

भाजपा संगठन चुनाव के लिए 29 अधिकारी नियुक्त, छत्तीसगढ़ में विनोद तावड़े कराएंगे इलेक्शन

Blog Image
171

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत 12 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों की सदस्यता के बाद अब आंतरिक निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनावों के सुचारू संचालन के लिए भाजपा ने 29 चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में विनोद तावड़े चुनाव संपन्न कराएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। मुंबई के अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य, हरियाणा और बिहार के पार्टी प्रभारी के साथ ही 12वीं और 13वीं लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी समन्वय समिति के सदस्य रहने का उन्हें लंबा अनुभव है।


क्रमांक राज्य  नाम पद
1 अंडमान और निकोबार तमिलिसाई सुंदरराजन  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, तमिलनाडु
2 आंध्र प्रदेश पी.सी. मोहन सांसद, कर्नाटक
3 अरुणाचल प्रदेश सर्बानंद सोनोवाल केंद्रीय मंत्री
4 असम  गजेन्द्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री
5 बिहार मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय मंत्री
6 चंडीगढ़ सरदार नरिंदर सिंह रैना राष्ट्रीय मंत्री, विधायक
7 छत्तीसगढ़ विनोद तावड़े राष्ट्रीय महामंत्री
8 दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद/राज्यसभा
9 गोवा सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री
10 गुजरात भूपेन्द्र यादव केंद्रीय मंत्री
11 हरियाणा अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री
12 हिमाचल प्रदेश डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री
13 जम्मू एवं कश्मीर संजय भाटिया पूर्व सांसद, हरियाणा
14 कर्नाटक शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री
15 केरल प्रल्हाद जोशी केंद्रीय मंत्री
16 लद्दाख जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री
17 लक्षद्वीप पोन. राधाकृष्णन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री
18 मध्य प्रदेश धर्मेन्द्र प्रधान केंद्रीय मंत्री
19 मेघालय जॉर्ज कुरियन केंद्रीय राज्य मंत्री
20 मिजोरम वानति श्रीनिवासन राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा
21 नागालैंड वी. मुरलीधरन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री
22 ओडिशा डॉ. संजय जायसवाल सांसद, बिहार
23 पुदुचेरी तरूण चुघ राष्ट्रीय महामंत्री
24 राजस्थान विजयभाई रूपाणी पूर्व मुख्यमंत्री, गुजरात
25 सिक्किम किरण रिजिजू केंद्रीय मंत्री
26 तमिलनाडु जी. किशन रेड्डी केंद्रीय मंत्री
27 तेलंगाना कुमारी शोभा करंदलाजे केंद्रीय राज्य मंत्री
28 त्रिपुरा जुएल ओराम केंद्रीय मंत्री
29 उत्तर प्रदेश पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री


मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान नियुक्त

मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बनाये गए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी तरह संजय जायसवाल को ओडिशा, मनोहर लाल खट्टर को बिहार, पीयूष गोयल को यूपी, विजय रूपाणी को राजस्थान, भूपेंद्र यादव को गुजरात और भूपेंद्र यादव को हरियाणा का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सुनील बंसल को गोवा, तमिलिसाई सुंदरराजन को अंडमान निकोबार, वानति श्रीनिवासन को मिजोरम, वी. मुरलीधरन को नागालैंड, किरण रिजिजू को सिक्किम, सर्बानंद सोनोवाल को अरुणाचल प्रदेश, गजेंद्र सिंह शेखावत को असम और जुएल ओराम को त्रिपुरा की जिम्मेदारी मिली है। पीसी मोहन को आंध्र प्रदेश, कुमारी शोभा करंदलाजे को तेलंगाना, तरुण चुघ को पुदुचेरी, जी. किशन रेड्डी को तमिलनाडु और प्रह्लाद जोशी केरल में चुनाव संपन्न कराएंगे। सरदार नरिंदर सिंह रैना को चंडीगढ़, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल लद्दाख के लिए जयराम ठाकुर को दादरा नगर हवेली-दमन और दीव के लिए, पोन. राधाकृष्णन को लक्षद्वीप, जॉर्ज कुरियन को मेघायल, डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश, और संजय भाटिया को जम्मू-कश्मीर का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Related Post