रायपुरः साइबर क्राइम कंट्रोल के लिए नवा रायपुर में प्रदेश के पहले साइबर भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के दो अत्याधुनिक सशक्त और समाधान एप का भी शुभारंभ किया गया। प्रदेश के निरंतर विकास और विस्तार को ध्यान में रखते हुए इन एप्स को, नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। जो अपराधों की रोकथाम में एक प्रभावी उपकरण साबित होगा।
साइबर क्राइम की चुनौतीहमारी सरकार प्रदेश में सायबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस तंत्र को सशक्त बना रही है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 4, 2024
इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आज प्रदेश के पहले सायबर भवन का उद्घाटन किया।#संवर_रहा_छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/WBn6l8eJCG
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि साइबर अपराध तकनीक पर आधारित होती है, इसलिए ये वर्तमान में एक बड़ी चुनौती है। भाजपा सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पुलिस तंत्र को सक्षम बना रही है। आपकी सतर्कता और हमारी सजगता ही है साइबर ठगी का सबसे बड़ा तोड़ है। छत्तीसगढ़ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर दिन साइबर अपराधियों पर नज़र रख रही है और उन पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। अपराधी चाहे जहां भी छिपे हों, हमारी पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी।
उन्होंने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के बहाने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। आईआईटी भिलाई और आईआईएम रायपुर के साथ हुए अनुबंध साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर यूनिसेफ द्वारा बनाए गए ऑनलाइन मॉड्यूल की प्रशंसा की।
पुलिसकर्मियों का सम्मानआपकी सतर्कता और हमारी सजगता ही है साइबर ठगी का सबसे बड़ा तोड़ है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 4, 2024
छत्तीसगढ़ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर दिन साइबर अपराधियों पर नज़र रख रही है और उन पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। अपराधी चाहे जहां भी छिपे हों, हमारी पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी। pic.twitter.com/PHXmRd3G6W
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए 8 बैंकों के साथ एमओयू साइन किया गया। इसके तहत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता मिल पाएगी। उन्होंने साइबर अपराधों की बेहतरीन जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस तंत्र को न केवल पुनर्जीवित किया, बल्कि इसे एक प्रभावी प्रणाली में तब्दील कर दिया। उन्होंने साइबर जागरूकता पखवाड़े का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। साइबर भवन से बड़े अभियानों को संचालित किया जाएगा, जो इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन के अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी बड़े निर्णय लेकर जनता के हित में कार्य करेगी।