रायपुरः पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का छत्तीसगढ़; स्थापना दिवस की 24वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है कि "समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा ये प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 24वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
11 हजार दीपों से रोशन एकात्म पथ
छत्तीसगढ़ की 24वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर के एकात्म पथ पर 11,000 दीप जलाए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया।
#WATCH | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "...I extend my best wishes to the people of Chhattisgarh on the state foundation day. On behalf of the 3 crore people of the state, I bow to former PM and the founder of the state, Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee. We hope that his… https://t.co/SGQqEnJS3U pic.twitter.com/ocmkeooqom
— ANI (@ANI) November 1, 2024
गरिमामय कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान शानदार आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइट्स ने सभी को रोमांचित कर दिया।
#WATCH | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai attends the State Foundation Day celebration, in Raipur
— ANI (@ANI) November 1, 2024
Chhattisgarh became a state on November 1, 2000. Earlier, it was a part of Madhya Pradesh. pic.twitter.com/xjGNz44Shv
प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि "जय जोहार, जय छत्तीसगढ़... प्राकृतिक सौंदर्य, वन संपदा एवं अनोखी संस्कृति-परंपरा के संगम छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी को सादर प्रणाम और समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय जोहार, जय छत्तीसगढ़
— Kiran Singh Deo (@KiranDeoBJP) November 1, 2024
प्राकृतिक सौंदर्य, वन संपदा एवं अनोखी संस्कृति-परंपरा के संगम छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी को सादर प्रणाम और समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/TvIYzpYRIE
इसके साथ ही देश-प्रदेश के कई गणमान्य लोगों ने भी बधाई संदेश पोस्ट कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
खनिज संपदा से भरपूर, कला-परंपरा से समृद्ध और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ निरंतर आगे बढ़ते हुए देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इस राज्य के 24 साल पूरे होने के साथ दिवाली के सुयोग पर पूरा छत्तीसगढ़ दीपों की रोशनी से जगमगा रहा है और सभी प्रदेशवासी महोत्सव मना रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के माटी म रचे-बसे, संस्कृति, परंपरा अऊ कला के अनमोल धरोहर ल नमन करथन।
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) November 1, 2024
स्थापना दिवस के ए पावन अवसर म हर छत्तीसगढ़िया भाई-बहिनी ला गाड़ा-गाड़ा बधाई।
चलव, मिलजुल के अपन छत्तीसगढ़ ल नवा ऊंचाई ले जावन, प्रगति के हर राह म संग-संग बढ़त रहन – जय जोहार छत्तीसगढ़!… pic.twitter.com/m7Ya7vk8OB