Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पर्यटन की अपार संभावनाएं: वन मंत्री केदार कश्यप

Blog Image
152

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम ‘चलो देखें अपना देश’ टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हुए। अपने संबोधन में केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा को भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से अकूत खनिज संपदा और प्राकृतिक सौन्दर्य का उपहार मिला है। दोनों ही राज्यों में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप दोनों ही राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।



छत्तीसगढ़-ओडिशा में रोटी-बेटी का रिश्ता

वन मंत्री केदार कश्यप ने कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक रिश्तों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। दोनों ही राज्यों में अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल हैं और दोनों राज्यों के बीच ‘रोटी-बेटी’ का रिश्ता है।


केदार कश्यप ने ये भी कहा कि जगन्नाथपुरी में वर्षो से बस्तर बाड़ा है, जहां छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते है और वहां ठहरते हैं। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से आकर्षक पर्यटन स्थल हैं। इन क्षेत्रों में दोनों की राज्यों में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। ओडिशा में देश का सबसे खूबसूरत समुद्र तट है, तो छत्तीसगढ़ में बस्तर का दशहरा विश्व प्रसिद्ध है। इन दोनों ही राज्यों के पर्यटन प्रेमी इन स्थानों पर आकर पर्यटन का आनंद ले सकते हैं।


भुवनेश्वर में टूरिज्म कॉन्क्लेव

भुवनेश्वर में निजी कंपनी द्वारा ‘चलो देखें अपना देश’ कार्यक्रम ओडिशा में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्थलों के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था।


कार्यक्रम में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रावति परिदा, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, पद्मश्री उत्सव चरण दास और जेके मोहंती सहित ओडिशा राज्य के पर्यटन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंः https://www.youtube.com/@samacharsarthidotcom


वॉट्सएप चैनल देखें: https://whatsapp.com/channel/0029VatpncI6hENibVXnWA1p

Related Post