रायपुरः छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के एक साल पूरे होने पर रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश परब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने की वजह से लोगों को डबल लाभ हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने 1,124 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कांग्रेस को परजीवी बताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना तो चलती रहेगी लेकिन कांग्रेस का खोटा सिक्का नहीं चलेगा।
अभी सुनने में आया कि कांग्रेस पार्टी वाले छत्तीसगढ़ की जनता को बरगला रहे हैं कि 'महतारी वंदन योजना' अब नहीं चलेगी।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 13, 2024
मैं उनसे कहना चाहता हूं कि 'महतारी वंदन योजना' तो चलती रहेगी, लेकिन कांग्रेस का खोटा सिक्का नहीं चलेगा। pic.twitter.com/58G2ZDg3Y9
जेपी नड्डा ने जनादेश परब में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वप्रेरणा से लोकहित में पूरी जवाबदेही के साथ काम कर रही है। सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई। मोदी की गारंटी के अनुरूप यहां किसानों से 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। किसानों को उनके हक का 3716 करोड़ रूपए धान के बकाया दो साल के बोनस का भुगतान भी किया गया है।
रामराज्य के मूल्यों पर चल रही भाजपा सरकार
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब से हर साल 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जनादेश परब मनाने और छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य हैं।
आगामी वर्ष छत्तीसगढ़ के निर्माण के गौरवशाली 25 वर्षों का प्रतीक होगा। साथ ही, यह पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी का विशेष अवसर भी है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 13, 2024
इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने के लिए हमारी सरकार आगामी वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप… pic.twitter.com/RRiMhEMqrk
मुख्यमंत्री साय ने जनादेश परब में कहा कि पिछले साल किसान भाइयों के खाते में डबल इंजन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए डाले हैं। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। सुशासन के मूल्यों को सिस्टम में शामिल करने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया। सुशासन के लिए पारदर्शिता सबसे आवश्यक है और इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस शुरू कराया है। लालफीताशाही को दूर करने हमने ई-आफिस प्रणाली आरंभ की है। इसमें डिजिटल माध्यम में नोटशीट आगे बढ़ती है। इससे समय-सीमा भी तय होती है और जवाबदेही भी तय हो जाती है।
On this occasion, Hon’ble Chief Minister Shri Vishnu Dev Sai, celebrated one year of his government. My sand art animation at Raipur #Chhattisgarh . @vishnudsai #जनादेश_परब #SushasanKaekSaal pic.twitter.com/227pPOs9Vr
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) December 13, 2024
इस अवसर पर जेपी नड्डा को बस्तर के कलाकारों द्वारा बेल मेटल से निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की गई। कार्यक्रम में सैंड आर्टिस्ट पद्मश्री सुदर्शन पटनायक द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर रेत से तैयार की गई कृति का प्रदर्शन किया गया। जनादेश परब कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने स्वागत भाषण दिया। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन सहित छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंः https://www.youtube.com/@samacharsarthidotcom
वॉट्सएप चैनल देखें: https://whatsapp.com/channel/0029VatpncI6hENibVXnWA1p