Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

Badi Khabar

रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी की प्रचंड जीत, भाजपा समर्थकों ने मनाया जश्न

Blog Image
177

रायपुरः छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी ने प्रचंड जीत हासिल की है। सुनील सोनी को 89,220 वोट मिले और उन्होंने 46,167 मतों के बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हरा दिया। रायपुर दक्षिण सीट भाजपा का गढ़ रही है और आठवीं बार भी यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया। सुनील सोनी ने इसके लिए जनता, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।









विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपचुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल और सह चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा सहित तमाम भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बंपर जीत पर बधाई दी।रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दक्षिण की जनता ने पिछले 35 सालों से जो विश्वास व्यक्त किया, उसको 36वें साल में भी बनाए रखा, इसके लिए उनका धन्यवाद।



 


 भाजपा दफ्तर में जश्न


इस जीत के साथ भाजपा दफ्तर में जश्न का माहौल है। भाजपा के कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ ढोल बजाकर जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कार्यालय सन्नाटा पसरा हुआ है।


Related Post