Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर के देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Blog Image
326

नई दिल्लीः ग्लोबल लीडर बनकर उभरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनियाभर में लगातार बढ़ रही है। उन्हें अब तक 20 से ज्यादा देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। इनमें से चार सम्मान मुस्लिम देशों से मिले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान की सूची


  • 3 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुल अजीज सैश से सम्मानित किए गए।
  • 4 जून 2016 को अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • 10 फरवरी 2018 को फिलिस्तीन में ग्रांड कॉलर सम्मान से नवाजा गया। ये विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।
  • 3 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड से नवाजे गए।



  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए 21 फरवरी 2019 को प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।
  • 8 जून 2019 को मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जूद्दीन से सम्मानित किया।
  • 24 अगस्त 2019 को संयुक्त अरब अमीरात ने रणनीतिक संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया।
  • इसी दिन यानी 24 अगस्त 2019 को ही उन्हें बहरीन में द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • 21 दिसंबर 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीफ कमांडर, लीजन ऑफ मेरिट की सर्वोच्च डिग्री से नवाजा।
  • 22 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व के लिए फिजी के सर्वोच्च सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रिपब्लिक ऑफ पलाऊ ने उन्हें एबाक्ल अवॉर्ड देकर सम्मान जाहिर किया।
  • 25 जून 2023 को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया।


  • 13 जुलाई 2023 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगुवाई में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
  • 25 अगस्त 2023 को ग्रीस ने अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान  ग्रैंड क्रॉस से प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।
  • 22 मार्च 2024 को भूटान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया।


  • 9 जुलाई 2024 को रूस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया।
  • 17 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किए गए। प्रधानमंत्री मोदी से पहले नाइजीरिया का ये सम्मान क्वीन एलिजाबेथ को मिला था।



21 नवबंर 2024 को भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। कैरिबियाई देश गुयाना ने भी उन्हें अपने राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस दिया है। इसके साथ ही बारबाडोस ने भी अपने देश का सर्वोच्च सम्मान ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस पीएम मोदी को दिया है।

इन अवार्ड्स के अलावा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर निरंतर नए आयामों को छू रहा है। ये बदलते और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। वसुधैव कुटुंबकम के ध्येय मंत्र पर अग्रसर नया भारत आज विश्व के लिए प्रेरणापुंज की तरह है।

Related Post