Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

समाचार सारथी डॉट कॉम' में आपका स्वागत है। यह एक ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो आपको निष्पक्ष, संतुलित और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हमारी टीम के अनुभवी पत्रकार और समाचार विशेषज्ञ आपको राजनीति, अपराध, योजनाएं और मनोरंजन सहित अनेक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा नेटवर्क विभिन्न डिजिटल चैनलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत से समाचारों को कवर करता है। हमारी टीम वाणिज्यिक विज्ञापन वीडियो सामग्री बनाने में भी माहिर है।

State

कुएं से मिली लापता बैंक मैनेजर की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड से खुलेगा राज

Blog Image
117

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण की लाश एक कुएं से बरामद हुई है। अभिषेक पिछले कुछ दिनों से लापता थे। पुलिस ने अभिषेक की स्कूटी और चप्पलें भी बरामद की हैं, जिससे उनकी पहचान पुख्ता हुई। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड अब जांच की दिशा तय करेंगे।

अभिषेक पटना के कंकड़बाग इलाके में ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस को घटना के दिन का CCTV फुटेज भी मिला है, जिसमें अभिषेक रात 10:48 बजे अकेले स्कूटी से जाते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज में वह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार रात वह रामकृष्ण नगर इलाके में एक पार्टी में फैमिली के साथ गए थे। वहां से रात 10 बजे पत्नी और बच्चे घर लौट गए लेकिन अभिषेक वहीं रुक गए। रात करीब 1 बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था।

Related Post